ये हैं लेडी बाइकर…जुनून ने ले ली जान

0

लेडी बाइकर कहें या रफ्तार की रानी या हॉग रानी इन्हें किसी भी नाम से पुकार सकते हैं। जब बाइक चलाती थीं मानों हवा से बातें करती थीं…इनका जुनून ही मौत की वजह बन गया। हम बात कर रहे हैं देश की जानी मानी महिला बाइकर वीनू पालीवाल की। रफ्तार और उनका जुनून ही इनकी मौत की वजह बनी।

veenu

1972 में जयपुर में जन्मी वीनू पालीवाल बेहद आकषर्क कठ काठी वाली महत्वाकांक्षी महिला थीं। देश में उनको रफ्तार की रानी या स्पीड रानी के नाम से जाना जाता था। वीनू ने 300 किलोमीटर की गति से बाइक चलाकर पहली महिला बाइकर का खिताब भी अपने नाम किया था।

veenu paliwal

Also Read : #KarnatakaElectionResults2018: बाजी मारती दिख रही है BJP

अपने पिता से मिले बाइकिंग के शौक को उन्होंने कॉलेज में अपने एक सहपाठी से सीखना शुरु किया, लेकिन उस समय वीनू के पास बाइक नहीं होने कारण  वह बाइकिंग नहीं कर पाती थीं। जल्दी ही अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्हें एक नई बाइक मिल गई। बस फिर क्या था मानों उनके पंखों को उड़ान मिल गई। वीनू के पति को उनका बाइक चलाना पंसद नहीं था जिसके चलते उनके शादी-शुदा जिंदगी में आये दिन लड़ाई-झगड़े होने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि वीनू को पति और बाइक में से किसी एक को चुनना पड़ा। वीनू ने अपने जुनून को चुना और उनका तलाक हो गया।

भारत की पहली महिला बाइकर बनी

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की पहली बाइकर हैं जिन्होंने हार्ले डेविडसन 48 जैसी बाइक को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दूसरे ब्रांड की बाइक्स को 250 किमी की रफ्तार से चलाकर स्पीड रानी का खिताब पाया और लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। इतना ही नहीं सुजुकी की हायाबूसा बाइक को 330 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर उन्होंने उस सपने को पूरा किया जो शायद पुरुष भी पूरा करने में कतराते होंगे।

शौक बना मौत की वजह

साल 2016 में वीनू देश के कई हिस्सों में बाइक चलाते हुए दस हजार किलोमीटर का सफर पूरा करने निकली थीं। इसी प्रतियोगिता के दौरान भोपाल से 100 किलोमीटर दूर विदिशा जिले के गयारसपुर के पास उनकी बाइक फिसल गई और वह सड़क के किनारे जा गिरी। इस दौरान उनके साथी ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया और लेकिन लीवर में गहरी चोट के कारण उनको बचाया नहीं जा सका। वीनू बाइकिंग में आने वाली चुनौतियों पर एक फिल्म बनाने वाली थी लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर न था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More