देखें, BJP कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के कार्यक्रम में किया बवाल, ऐसे लगाये अड़ंगे

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई बार कार्यक्रम में अड़ंगा लगाने की कोशिश करते हुए उपद्रव किया। कभी कार्यक्रम के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए, तो वहीं प्रियंका गांधी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम की प्रतिमा को गंगा जल से धोया। इसके अलावा नमो की टीशर्ट पहने कार्यक्रम में शामिल हुई एक छात्रा ने कांग्रेसियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। 

लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा को गंगाजल से धोया:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर स्थित पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए माल्यार्पण किया था। उनके वहां से जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को गंगाजल से धोया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त प्रियंका गांधी के पति और उनकी पार्टी कांग्रेस लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपमानित कर रही है।

छात्रा ने लगाये कांग्रेसियों पर अभद्रता का आरोप

वाराणसी के अस्सी घाट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच एक छात्रा Namo Again की टीशर्ट पहन कर पहुँच गयी, जिसके बाद बवाल होने पर छात्रा नाराज हो गयी और आरोप लगाया कि वो सनबीम स्कूल की छात्रा है और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्का मुक्की की।

छात्रा ने कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया, वहीं जब उससे पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में आप नमो की टीशर्ट पहन कर आईं हैं, ये कोई राजनीति तो नहीं तो इसपर वो भड़क गयी और कहा कि ये जगह कांग्रेस के बाप की नहीं है। उसने दावा किया कि वो छात्रा ही है और भाजपा से उसका कोई लेना देना नहीं है पर वो मोदी सपोर्टर है।

मोदी-मोदी नारा लगाने पर हुआ बवाल:

वहीं जब प्रियंका गांधी रामनगर कार्यक्रम में पहुंची और जनसभा को संबोधित कर रही थी, इस दौरान कुछ भाजपाइयो ने वहां पहुँच कर मोदी मोदी के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लड़ाई शुरू कर दी, दोनों आपस में भीड़ गये और जमकर लात घूसें चले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More