यूपी : 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट हुए सील, कहीं आपका इलाका भी तो शामिल नहीं?

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अहम फैसला लिया है

0

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अहम फैसला लिया है। आज रात 12 के बाद से प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को 13 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इसका मकसद कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाना है। यह जानकारी प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने मीडिया को दी है। इनमें वो 15 जिले के हॉटस्पॉट शामिल हैं, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: IPL के बाद T20 वर्ल्ड कप 2020 पर भी कोरोना का साया!

मेरठ के ये हॉटस्पॉट पूरी तरह रहेंगे सील

लखनऊ के ये 12 हॉटस्पॉट हुई सील-

लखनऊ के जिन इलाकों को सील किया गया है उनमें ये इलाके शामिल हैं। डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड। कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर। डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगर। यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशाल खंड आंशिक रूप से सील होगा। मस्जिद अलीजान, सदर। मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग। फूलबाग मस्जिद, कैसरबाग। मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज। लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा। नजरबाग मस्जिद, कैसरबाग। खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर। अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव। रजौली मस्जिद, गुडंबा।

गाजियाबाद के हाईरिस्क या हॉटस्पॉट क्षेत्र-

1- राजनगर एक्सटेंशन
2- मसूरी
3- कौशांबी
4- शालीमार गार्डन एक्सटेंशन टू
5- वैशाली सेक्टर 6
6- शिप्रा अपार्टमेंट
7- फलेमिंगों ब्लॉक, सेवियर पार्क
8- खाटू श्याम कॉलोनी दुहाई
9- वसुंधरा बी-2
10- नाईपुरा, लोनी
11- जिला एमएमजी अस्पताल
12- जिला संयुक्त अस्पताल
13- जिला महिला अस्पताल
14- मालीपाड़ा, मसूरी
15- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, विजयनगर
16- दिल्ली गेट, नवयुग मार्केट
17- कलक्टेट और जिला न्यायालय परिसर
18- सीएमओ और सीडीओ कार्यालय
19- सुंदरदीप आयुर्वेदिक चिकित्सालय
20- फार्चून रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन
21- कालकागढ़ी

नोएडा के ये हॉटस्पॉट रहेंगे सील

104 हॉटस्पॉट इलाके होंगे सील-

बता दें कि जिन 15 जिलों हॉटस्पॉट को सील किया गया है उनमें लखनऊ में 8 बड़े, 4 छोटे हॉटस्पॉट, आगरा में 22, कानपुर में 12, सीतापुर में 1 हॉटस्पाट, गाजियाबाद में 13 हॉटस्पाट सील होंगे। इसके अलावा शामली, बस्ती, बुलंदशहर में 3-3 हॉटस्पॉट, नोएडा में 12, वाराणसी में 4, महराजगंज में 4, मेरठ में 7, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, बरेली में 1 हॉटस्पॉट सील होंगे।

कानपुर के ये हॉटस्पॉट रहेंगे सील

यह भी पढ़ें: वाराणसी : COVID-19 से बचने का फिल्मी इलाज, ‘ओ कोरोना कल आना’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More