इससे पहले भी अफसरों से भिड़ चुके हैं BJP विधायक सुरेंद्र सिंह

0

यूपी के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का डीआईओस के साथ विवाद और मारपीट होना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी विधायक सुरेंद्र सिंह और कई अन्य अधिकारियों के बीच तनातनी हो चुकी है।

जानिए अन्य मामले…

1- ताजा मामला कल का ही है जब विधायक सुरेंद्र सिंह ने डीआईओएस के साथ हाथापाई की। बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भरत सिंह और डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले की बैठकों में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं किया गया। इसके लिए उन्होंने डीआईओएस पर आरोप भी लगाए। तब डीआईओएस ने भी अपनी बात रखी। इसी दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने डीआईओएस के साथ हाथापाई की। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

Also Read :  रांची में ‘आयुष्मान भारत’ लॉन्च करेंगे PM मोदी

2- बलिया में अक्टूबर 2017 में वन विभाग के दारोगा पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर विधायक सुरेंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों ने जमकर पीटा। इसके चलते वन दारोगा का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। जब विधायक से मारपीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आरोप निराधार बताए थे। साथ ही वन दारोगा और कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग को लेकर वन विभाग कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया था।

3- विधायक सुरेंद्र सिंह का बलिया में ही पुर्ति विभाग के निरीक्षक से भी विवाद हो चुका है। विधायक ने पुर्ति विभाग के निरीक्षक पर कोटेदारों को परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। इसके अलावा मई 2018 में विधायक का एक कानूनगो पर अवैध तरीके से पैसे मांगने का आरोप लगाने पर विवाद हो गया था।

Also Read :  मुलायमवादियों को पाले में खींच रहे हैं शिवपाल

4- बलिया के डीएम रह चुके सुरेंद्र विक्रम सिंह के साथ भी विधायक सुरेंद्र सिंह की भिड़ंत हो चुकी है। दोनों के बीच बालू खनन को लेकर हुए विवाद का मामला काफी गरमाया था। जनवरी 2017 में जिले की एसपी सुजाता सिंह से विधायक ने जिला छोड़कर चले जाने को कहा था। बता दें कि बालू खनन को लेकर विधायक व उनके समर्थकों का अन्य अफसरों के साथ भी विवाद हो चुका है।

5- संपूर्ण समाधान दिवस पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की अपेक्षा वेश्याओं को बेहतर बताया था। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों से तो अच्छी वे हैं जो पैसा लेकर नाचने काम तो करती हैं। ये तो पैसा भी लेते हैं काम भी नहीं करते हैं। विधायक यहीं नहीं रुके और कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको घूंसा दो और नहीं मानता है तो जूता दो। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More