उन्नाव की रेप पीड़िता 90 प्र.श. जली, दिल्ली ले जाने की तैयारी
90 फीसदी तक जली उन्नाव रेप पीड़िता, हालत बेहद नाजुक
उन्नाव की रेप पीडिता 90 प्रतिशत तक जल गयी है। उसकी हालत बेहद गंभीर है उसे दिल्ली रिफर करने की तैयारी की गयी है।
लखनऊ सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया, ‘पीड़िता को 90 फीसदी जली अवस्था में सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल लाया गया।
उसे तुरंत बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है।’
बलात्कार पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया
यूपी के उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने बताया है कि वह 90 फीसदी तक जल गई है और उसकी हालत बहुत गंभीर है।
जानकारी मिली है कि पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल भेजा जा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है।
सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया, ‘पीड़िता को नाजुक हालत में सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल लाया गया। उसे तुरंत बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।’
दिल्ली भेजने पर प्रशासन लेगा फैसला
उनसे जब पूछा गया कि पीड़िता को क्या पीड़िता को दिल्ली भेजे जाने की संभावना है तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, इस बारे में प्रदेश शासन फैसला लेगा।’ उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम बेहतर इलाज प्रबंधन में लगी है। पहली नजर में पीड़िता को देखने से लगता है कि उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है, बाकी यह जांच का विषय है।
सभी 5 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि उन्नाव जिले में एक बलात्कार पीड़िता (20) को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार वारदात बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़िता को सरकारी खर्च पर हरसंभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
शादी का झांसा देकर किया रेप
पीड़िता द्वारा थाना बिहार जनपद उन्नाव में दी गई तहरीर के मुताबिक उसे गांव के ही शिवम त्रिवेदी ने बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फरेब से रायबरेली ले जाकर बलात्कार किया और उसका मोबाइल में विडियो बना लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि विडियो वायरल करने की धमकी देकर शिवम लगातार बलात्कार करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो शिवम पीड़िता को रायबरेली ले आया।