नए साल के जश्न में डूबी दुनिया

0

देश दुनि‍या में नए साल 2019 के आगमन का जश्‍न शुरू हो चुका है। रात में 12 बजते ही लोगों ने नए साल का स्‍वागत किया। दुनिया में सबसे पहले नए साल का जश्‍न न्‍यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में मनाया गया। इसके बाद सिडनी और बाकी के शहरों में नए साल के जश्‍न में लोग सराबोर होते गए।

Happy New Year

आधी रात को जैसे ही घड़ी तीनों सुईयों ने आपस में एक दूसरे को छुआ इसके साथ ही भारत में नए साल का आगाज हो गया। राजधानी दिल्‍ली में नए साल का लोगों ने जोरदार स्‍वागत किया। पुलि‍स ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मशहूर माल रोड पर लोगों ने एकत्र‍ित होकर नए साल का स्‍वागत किया।

Happy New Year

Also Read :  शेख हसीना के प्रधानमंत्री बनने से भारत को होंगे कई फायदे

दिल्‍ली के इंडि‍या गेट पर शाम से ही लोगों को पहुंचना शुरू हो गया था। रात होते होते यहां पर लोगों की भीड़ पहुंच चुकी थी। नए साल के मौके पर देश की आर्थ‍िक राजधानी मुंबई में भी लोगों ने जमकर उत्‍साह दिखाया। यहां पर छत्रपति शिवाजी टर्म‍िनस को विशेष तौर पर सजाया गया था।

Happy New Year

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को नव वर्ष पर देशवासियों को नये साल की शुभकामनायें देते हुये सभी के जीवन में शांति, समृद्धि, सुख और समग्रता की कामना की। नायडू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘‘साल 2019 की पूर्व संध्या पर मेरी ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।

साल 2019 की उत्साह और उमंग भरी शुरुआत के मौके पर हम सभी को दुनिया को शांतिपूर्ण, समृद्ध और सततता एवं समग्रता से युक्त बनाने में अपना हरसंभव योगदान करने का सामूहिक संकल्प लेना चाहिये।’उन्होंने आने वाले साल में सभी के जीवन में शांति, सौहार्द्र और खुशहाली की कामना करते हुये कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से 2019 में देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More