घर से ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, कहा- किसानों को परेशान कर रही सरकार

0

बिहार विधानसभा में बजट पेश होने से पहले विपक्ष ने तेवर कड़े दिखाए। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव किसानों के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान करने के लिए डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पहले ही विपक्षी सदस्यों ने गोलबंद होकर सदन के बाहर महंगाई, बेरोजगारी जैसे कई मामलों पर प्रदर्शन किया। इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वे अपने आवास से खुद ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने विधानसभा पहुंचे।

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डीजल के मूल्यों में वृद्धि भी किसानों को परेशान करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राजद किसानों के साथ है।

यह भी पढ़ें: बिहार के विधायकों का अनोखा अंदाज, कोई मिट्टी का चूल्हा लेकर तो कोई साइकिल से पहुंचा विधानसभा

यह भी पढ़ें: बिहार : अधिकारी के घर पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति और लाखों के जेवर हुए बरामद

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More