सनी ने डेनियल को किया था रिजेक्ट, फिर ऐसे शुरू हुई रिश्ता…

0

बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी का आज जन्मदिन है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड का सफर सनी के लिए आसान नहीं है। उनके इस कठिन सफर में उनका साथ दिया डेनियल वेबर। तो आईए आज हम आपको बताते है कि सनी और डेनियल की लव स्टोरी क्या है।

कहा जाता है कि डेनियल के प्रपोजल को सनी ने मना कर दिया था। लेकिन फिर कुछ ऐसे हुआ कि दोनों एक दूसरे के करीब आए और शादी रचा ली। सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लास वेगास में हुई थी।

ये वो वक्त था जब सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। डेनियल ने उसी वक्त सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया।

डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। इसके बाद डेनियल सनी को इंप्रेस करने के लिए काफी जतन किए। कुछ ही वक्त में डेनियल ने सनी के दिल में अपनी जगह बना ली।

कुछ समय तक डेट करने के बाद 2011 में सनी और डेनियल ने सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। सनी खुद कई बार बता चुकी हैं कि डेनियल एकदम हसबैंड मटिरियल हैं।

सनी को जब भारत से बुलावा आ रहा था तो वह काफी कंफ्यूज थीं लेकिन डेनियल के समझाने पर वह भारत आई। बिग बॉस से उन्हें यहां पहचान मिली। इसके बाद तो सनी को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं पड़ी। इस समय सनी लियोनी तीन बच्चों की मां है।

यह भी पढ़ें: कटी उंगली और चिल्लाने लगीं सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर वायरल Video

यह भी पढ़ें: …और इस तरह पॉर्न स्टार बनी थीं सनी लियोनी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More