हिमा दास की सुनहरी दौड़ जारी, 19 दिन में जीते पांच गोल्ड

0

भारत की नई उड़न परी हिमा दास आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। उन्होंने एक महीने में 5 गोल्ड अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से देश गौरवांवित है।

भारतीय एथलीट हिमा दास ने चेक रिपब्लिक में आयोजित 400 मीटर रेस जीतने के साथ ही एक महीने में 5वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उड़न परी हिमा दास ने ये रेस 52:09 सेंकेंड में पूरी की।

भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा ने नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

यह उनका महीने भर में 5वां गोल्ड मेडल रहा इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया।

इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

लोगों ने किया हिमा को सलाम-

हिमा की इस सफलत से देश गौरवांवित है। हर कोई हिमा को उनकी इस सफलता की बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तो वह ट्रेंड कर रहीं हैं।

https://twitter.com/MajorPoonia/status/1152768612970717184?s=20

यह भी पढ़ें: 15 दिन में हिमा दास ने जीता 4 गोल्ड, पूरा देश कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: World University Games : स्टार धावक दुती चंद ने 11.32 सेकेंड्स में जीता गोल्ड

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More