खेल के मैदान से चुनावी रण तक, इन खिलाड़ियों का आज लहरेगा परचम

0

लोकसभा चुनाव 2019 के सातों चरणों में हुए मतदान के परिणाम का दिन आ गया है। कुछ ही देर में देश भर के चुनाव परिणामो के साथ खेल की पिच से सियासत की पिच पर आने वाले खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। कौन सा खिलाड़ी आम चुनावों में छक्का जड़ने वाला और कौन सा खिलाड़ी मैदान से आउट होगा पता चल जाएगा।

बता दें इन चुनावों में क्रिकेट की पिच पर दौड़ लगाने वाले गौतम गंभीर के अलावा, कृष्णा पुनिया, विजेंद्र सिंह समेत कई खिलाड़ी मैदान में हैं।

गौतम गंभीर-

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर पहली बार सियासी मैदान में उतरे हैं। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। गौतम गंभीर कांग्रेस के अरविन्द्र सिंह लवली और आप नेता आतिशी मार्लेना के खिलाफ खड़े हैं और रुझानों में सबसे आगे है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़-

एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भाजपा ने जयपुर ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया को उतारा है। राजवर्धन अन्य उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए बढ़त पर हैं।

 

कृष्णा पूनिया-

राजस्थान से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया जयपुर ग्रामीण से उम्मीदवार हैं। उनका सामना भाजपा के केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से है। रुझानों में पुनिया पीछे है।

 

विजेंदर सिंह-

कांग्रेस ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह को दक्षिण दिल्ली से चुनाव की रिंग में उतारा, लेकिन पहली बार सियासी रिंग में मुक्केबाजी करने उतरे विजेंदर के पंच में दम कम नजर आ रहा है।

 

कीर्ति आजाद-

दरभंगा छोड़ धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी पीएन सिंह से है। पीएन सिंह 2009 और 2014 में यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। रुझानों में कीर्ति अआजाद पीएन सिंह से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

 

कल्याण चौबे-

फुटबॉलर कल्याण चौबे को भाजपा ने बंगाल की कृष्णानगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला एआईटीसी के महुआ मोइत्रा से है। कल्याण चौबे भी हारते नजर आ रहे हैं।

 

प्रसून बनर्जी-

फुटबॉलर प्रसून बनर्जी हावड़ा से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने रंतिदेव सेनगुप्ता को खड़ा किया। प्रसून बनर्जी रुझानों में गोल के काफी नजदीक दिख रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर से उठी मांग, कांग्रेस को भी एक ‘अमित शाह’ की जरूरत

यह भी पढ़ें: फिल्मी कलाकारों की राजनीति, चमकेगा सितारा या लगेगा ग्रहण

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More