मुसलमान कांग्रेस-भाजपा के भरोसे जिंदा नहीं है : शफीकुर्रहमान बर्क

0

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के मुसलमानों पर ताजा बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि मुसलमान अल्लाह के भरोसे जिंदा है, कांग्रेस-भाजपा या मोदी के भरोसे नहीं।

उन्होंने कहा कि मुसलमान भारत में रहेगा। देश और अपनी कौम की खिदमत करेगा और मुल्क को आगे बढ़ाएगा। बर्क ने कहा कि मुसलमानों को ​डिमोरलाइज (हतोत्साहित) करने की बात कही जा रही है लेकिन मुसलमान डिमोरलाइज नहीं होगा।

ये वही शफीकुर्रहमान बर्क है जिन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने के दौरान वंदे मातरम कहने से इनकार ​कर दिया था। शपथ ग्रहण के बाद बर्क ने ‘भारत का संविधान जिंदाबाद’ का नारा लगाया था।

संभल के सांसद ने कहा था, ‘जहां तक वंदे मातरम का ताल्लुक है यह इस्लाम के खिलाफ है। हम इसे नहीं कह सकते हैं।’

संभल से चुनाव जीतने के बाद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। उन्हें मारा जा रहा है। निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। सत्ता तो केवल पांच साल के लिए आती है। अब जो लोग सत्ता में है वह बाद में नहीं रहेंगे। देश में अमन कायम रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चिराग की भाजपा को सलाह, विकास को मुद्दा बनाएं मदिर को नहीं

यह भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला ने दिया विवादित बयान, ‘POK पाक का हिस्सा’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More