AAP का नारा ‘भाजपा को हटाना है भगवान को बचाना है’ : संजय सिंह

0

आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह राजधानी लखनऊ के मीरा बाई गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता किया। संजय सिंह ने कहा कि यूपी में महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। आये दिन बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे घिनौने अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है तो कहीं लड़की को सरेआम जिंदा जला दिया  जाता है सरकार कुछ नहीं कर पाती। भाजपा को भगवान की जाति बताने से ही फुर्सत नहीं है। 

पूरे यूपी में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नही हैं। महिलाएं खौफ में हैं। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नारा है भाजपा को हटाना है भगवान को बचाना है।

Also Read :  मोदी जी, मजदूरों को बचा लीजिए : राहुल गांधी

भाजपा को भगवान हनुमान को जाति बांटने से ही फुर्सत नही हैं। आज बीजेपी के नेता भगवान को भी जाति में बांटने का काम कर रहे हैं। भाजपा के नेता कभी हनुमान को मुस्लिम बताते है तो कभी उनको झूठ और दलित बताने का काम करते है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अधर्मी है। राम मन्दिर बनवाने वाले बीजेपी के लोग आज सैकड़ों मंदिरों को गिरवाने का काम करते हैं। कल आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही संजय सिंह ने कहा कि आगरा में जिंदा जलाए जाने वाली दसवीं की छात्रा को केस में सीबीआई जांच की मांग की है।

बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में जनसभा के दौरान भगवान हनुमान को दलित बताया था। इसके बाद  बयानबाजी का सिलसिला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है रोज कोई न कोई भाजपा नेता भगवान हनुमान की जाति का खुलासा करता नजर आता रहता है। खुद भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने भगवान हनुमान को मुसलमान बताया था। इसके बाद भगवान हनुमान को यादव, कर्मी, त्यागी तक बताया जा चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More