धोनी के संन्यास की खबरों को लेकर पत्नी साक्षी का बड़ा खुलासा…

साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का किया खंडन

0

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बार फिर से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है।

बुधवार शाम अचानक ट्विटर पर धोनी के संन्यास की खबरें ट्रेंड करने लगीं। धोनीरिटायर्स ट्रेंड में आ गया। उनकी पत्नी साक्षी ने जल्द ही इसे अफवाह करार दिया।

धोनी के संन्यास की खबरें को लेकर साक्षी ने किया ट्वीट

साक्षी ने ट्विटर लिखा, “यह सब सिर्फ अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। धोनी रिटायर्स ट्रेंड ट्वीट करने वालों, जाओ अपना काम करो।”

यह भी पढ़ें: वैक्सीन भले तैयार न हो, अमेरिका फिर से खुलेगा

हालांकि उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का किया खंडन

ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, “इसे अफवाह कहते हैं।”

यह भी पढ़ें: बोले ट्रंप : अमेरिका कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने के काफी करीब

धोनी ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More