कपूर फैमली के सुपरस्टार ऋषि कपूर मना रहे अपना 67वां जन्मदिन

0

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल ही नए एक्ट्रर्स आते है, कुछ एक्ट्रर्स तो हिट हो जाते है और कुछ हो जाते है फ्लॉप। इन्हीं सब में कुछ एक्ट्रर्स तो लोगों के दिलों पे इस तरह से राज करने लगते है कि फिर उन एक्ट्रर्स की जगह कोई भी एक्टर नहीं ले पाता है। ऐसे ही एक एक्टर है जिन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई हुई है। हम बात कर रहे है कपूर फैमली के सुपरस्टार ऋषि कपूर की जो कि आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहा है।

4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर:

बॉलीवुड और कपूर खानदान के सुपरस्टार ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत 18 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म मेरा नाम जोकर से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी, और ऋषि कपूर ने बतौर एक्टर 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया था और इसके साथ ही 2008 में ऋषि कपूर को फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

शादी के दिन बेहोश हुए ऋषि और नीतू कपूर:

ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू कपूर से 1980 में शादी की थी और इस शादी की सबसे दिलचस्प बात ये थी कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ही अपनी शादी के दिन ही बेहोश हो गए थे। वैसे नीतू कपूर से ऋषि कपूर की मुलाकात 1974 में आई फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों को प्यार हो गया और शादी भी हो गई।

कई फिल्मों में रोमांस कर चुके है ऋषि कपूर नीतू कपूर के साथ:

ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ में कई फिल्मों में रोमांस करते नजर आए हैं। नागिन, दरार, अमीरी गरीब, श्रीमान आशिकी जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। शादी के बाद भी दोनों कई फिल्मों में साथ में नजर आए हैं।

बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद इंडिया लौटेंगे ऋषि कपूर:

वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। पहले तो ऋषि ने अपनी बीमारी का खुलासा नहीं किया था, लेकिन बाद में ऋषि ने बताया था कि उन्हें कैंसर है। हालांकि अब ऋषि कपूर कैंसर मुक्त हो चुके है, और बोनमैरो ट्रांसप्लांट के बाद वापिस इंडिया आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-2 को चंद्रमा के नजदीक ले जाने का पहला चरण सफल : ISRO

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More