Republic Day 2020 : वीरता पुरस्कारों की घोषणा, जम्मू-कश्मीर सबसे आगे

0

देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किसे क्या सम्मान मिलेगा इसकी जानकारी सामने आ गई है। जारी आदेश के मुताबिक कुल 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी), 286 वीरता पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा 93 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 657 को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।

108 पदकों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। इसके बाद सीआरपीएफ को 76 पदक मिले है। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है। इसमें तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी मिले हैं जबकि सीआरपीएफ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उप सेना प्रमुख एसके सैनी, नॉर्थन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अफसरों को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित हुए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक (पीएमजी) और तीन पीपीएमजी दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 75 पीएमजी मिले है।

इसे एक पीपीएमजी (मरणोपरांत) मिला है। केंद्र शासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पीएमजी दिए गए हैं। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आसपास की जाती है।

यह भी पढ़ें: 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, इनके साहस की कहानियां कर देंगी हैरान

यह भी पढ़ें: कभी आतंकी रहे नज़ीर अहमद वानी को ‘अशोक चक्र’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More