सावित्री बाई के बाद शत्रुघ्न देगें BJP को झटका, इस पार्टी में होंगे शामिल!

0

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों बागी सांसदों के चलते मुश्किल में है, पहले बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले का कांग्रेस में जाना और अब शत्रुघ्न सिन्हा के सपा में जाने की अटकलें। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते हैं। उन्होंने शनिवार को लालू प्रसाद से लगभग दो घंटे तक मुलाकात की। बता दें एक सप्ताह पहले ही सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी लम्बी बातचीत की थी। वहीं उनकी पत्नी के भी राजनीति में आने और सपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

जल्द भाजपा को कहेंगे अलविदा

भाजपा से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर किसी से छिपे नहीं, उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिलने बाद शनिवार को मुलायम सिंह यादव से लम्बी मुलाक़ात होना भी उनका सपा में शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP का साथ छोड़ सांसद सावित्री बाई फूले ने थामा कांग्रेस के हाथ

मुलायम सिंह और अखिलेश से मिले शत्रुघ्न

हालाँकि अभी साफ़ तौर पर सिन्हा ने इस बाबत कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक टिकट को लेकर उनकी सपा से बात जारी है और जल्द औपचारिक घोषणा की सम्भावना है।

जानकारी के मुताबिक़ सपा में शामिल होने के बाद सिन्हा यूपी से किस्मत आजमाएंगे, जिसमें सपा बसपा और लोकदल गठबंधन में उन्हें सपा की 37 सीटों में से एक का दावेदार जाएगा।

कांग्रेस और राजद को लेकर भी अटकलें

बता दें कि इससे पहले सिन्हा झारखंड के रिम्स अस्पताल में लालू यादव से भी मिले थे और तेजस्वी को बिहार का भविष्य बताते हुए तारीफ़ की थी। इसके अलावा वे राहुल गांधी की भी तारीफ़ करते सुने जा चुके हैं, ऐसे में गठबंधन के नेताओं की तारीफ़ से स्पष्ट है की उनको भी ये गठबंधन पसंद आ रहा है और वे इसका हिस्सा जल्द बन सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More