मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

0

भारत के मशहूर वकील और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री रह चुके राम जेठमलानी का आज उनके दिल्ली स्थित आवास में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 95 वर्षीय जेठमलानी पिछले दो हफ्तों से बीमार चल रहे थे। बता दें कि वह वाजपेयी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रह चुके थे। वहीं साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था।

काफी दिनों से थी तबियत खराब:

मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में दिल्ली स्थिति उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। बता दें जेठमलानी अभी जेडीयू से राज्यसभा सांसद थे।

राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत के शिकारपुर में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है। इनका पूरा नाम राम बूलचंद जेठमलानी था।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार पर बरसे ओपी राजभर, ‘दंगों’ को लेकर दिया ये बयान

जेठमलानी के पिता बोलचंद गुरमुख दास जेठमलानी और दादा भी वकील थे। पाकिस्तान बनने के बाद वहां हालात लगातार खराब हो रहे थे। राम जेठमलानी अपने एक दोस्त की सलाह पर मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने रिफ्यूजी कैंप में काफी दिनों तक रहे।

ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने कई बड़े केस लड़े थे। उनका पहला सबसे चर्चित केस 1959 में आया, जब वे केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य केस में वकील थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More