राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन जेल से बाहर

0

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन जेल से बाहर आ गयी हैं। अब वो अपनी बेटी की शादी में शिरकत कर सकेंगी। दरअसल मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें बेटी की शादी के लिए 30 दिन की पैरोल दी है। हालाँकि उन्होंने छह महीने की पैरोल मांगी थी। बता दें कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी।

बेटी की शादी के लिए मद्रास कोर्ट ने 30 दिन का दिया पैरोल:

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी जेल में सजा काट रही हैं। उनकी बेटी लंदन में रहती है,जिसकी जल्द ही शादी होनी है। बेटी की शादी के लिए नलिनी को कोर्ट ने 30 दिन का पैरोल दिया है। गौतलब है कि लिट्टे के एक एक्टिविस्ट के संपर्क में आई नलिनी संगठन की एक्टिव कैडर बन गई। नलिनी जिस संगठन में शामिल थीं, उसने साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

Read also : तीन तलाक बिल को लेकर NDA में रार, भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

सोनिया गांधी की अपील पर नलिनी की फांसी की सजा हुई थी माफ़:

नलिनी ने गिरफ्तारी के कुछ महीनों बाद ही एक बेटी को जन्म दिया। बाद में सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति से मिल कर नलिनी को माफ कर देने की अपील की थी, साल 2000 में राष्ट्रपति ने नलिनी की दया याचिका को मंजूरी देते हुए फांसी की सजा माफ़ कर दी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More