राही जीवन ने दिलाया भारत को चौथा गोल्ड

0

भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला।

मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं

राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह राही का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है। दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य जीतने में सफल रहीं। भारत की ही मनु भाकेर 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहीं।

Also Read :  भगवा की जद में आई प्रधानमंत्री जन औषधि योजना

पुरुष हॉकी में भारत ने ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से मात दी और अपने पिछले रिकॉर्ड 24-1 को पीछे छोड़ा। 18वें एशियाई खेलों में भारत ने अपने पदकों की कुल संख्या 11 कर ली है। 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 7वें स्थान पर है।

288 और रैपिड में 580 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया

भारत की युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकेर और सरनोबत राही ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। मनु ने प्रिसिशन में 297 और रैपिड में 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा का गेम रिकॉर्ड भी तोड़ा। राही ने प्रिसिशन में 288 और रैपिड में 580 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More