अमेठी से कानपुर तक आज बजेगा प्रियंका गांधी का डंका, ये होगा ख़ास

0

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा आज अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वह राहुल गांधी के लिए चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी और कार्यकर्ताओं से बात करेंगी, जिसके बाद शाम को वे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में प्रियंका रोड शो करेंगी।

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी: 

प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिन के अमेठी दौरे पर हैं। फुर्सतगंज हवाई पट्टी पर उतरने के बाद उन्होंने सीधा गौरीगंज का रुख किया। गौरीगंज में आज वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी हकीकत जानेंगी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय पर वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव के तैयारियों की बैठक करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी। वहीं शाम चार बजे प्रियंका अमेठी से प्रस्थान कर जायेंगी।

प्रियंका के कानपुर रोड शो को लेकर अलर्ट जारी: 

जिसके बाद प्रियंका कानपुर पहुंचेगी, जहाँ शाम पांच बजे से वे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए रोड शो करेंगी और नुक्कड़ सभा करेंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रियंका के रोड शो के लिए एसपीजी की टीम और दिल्ली के सुरक्षा अफसरों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है। भारी भीड़ की संभावना को देखकर सुरक्षा एजेंसियां को मुस्तैद किया गया है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों की छत से रोड शो की निगरानी होगी। एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। घंटाघर से बड़ा चौराहे तक प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More