काशी की सड़कों पर प्रियंका का शक्ति प्रदर्शन

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी में 15 मई को रोड शो करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15 मई की शाम करीब 5 बजे प्रियंका गांधी लंका के मालवीय प्रतिमा से इस रोड शो की शुरुआत करेंगी। यहां 19 मई को वोटिंग होनी है।

प्रियंका गांधी का रोड शो शाम 5 बजे लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पर जाकर समाप्त होगा। रोड शो खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। यहां प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के समर्थन करेंगी।

पहले यह माना जा रहा था कि इस संसदीय सीट से पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं लेकिन अंत में अजय राय को पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा गया।

2014 में ऐसा था नतीजा-

साल 2014 में इस सीट से मोदी ने जीत हासिल की थी। मोदी को इस चुनाव में कुल 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल रहे थे। कांग्रेस के अजय राय 2014 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें करीब 75 हजार वोट ही मिल पाए थे।

सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिये मतदान होगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव रैलियां कर जनता से पार्टी के लिए वोट अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर ने किया ’50 करोड़ के ऑफर’ का खुलासा

यह भी पढ़ें: बाहुबली अतीक को बड़ा झटका, चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिली पैरोल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More