‘कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद प्रियंका लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं’

0

सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक महीने के भीतर सरकारी बंगला 35 लोधी एस्टेट खाली करने का नोटिस भेजे जाने के बाद पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी होने के नाते उनके लखनऊ शिफ्ट होने की संभावना है।

लखनऊ शिफ्ट होने की संभावना

प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी में कमी होने के बाद शिफ्ट हो जाएंगी। लेकिन, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “वह अक्सर लखनऊ जाती रही हैं और वह कौन से कदम उठाएंगी, उन पर उनका अधिकार होगा और दबाव में नहीं आएंगी। वह आम आदमी के साथ खड़ी रहेंगी, क्योंकि वह उनके मुद्दों को उठा रही हैं।”

प्रियंका

प्रियंका गांधी ने सभी सुविधाओं के बिल का किया भुगतान

बंगला खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह अनुचित है। पार्टी प्रवक्ता सिंघवी ने कहा कि खतरा नहीं बदला है, केवल सुरक्षा एजेंसी बदल गई है। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं के बिल प्रियंका गांधी द्वारा भुगतान किए गए हैं।

प्रियंका गांधी की सहमति

माना जा रहा है कि प्रियंका ने लखनऊ के हजरतगंज इलाके में दिवंगत कांग्रेस नेता शीला कौल के घर पर अपनी सहमति दे दी है।

महामारी से पहले अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान वह उस घर में रुकी थीं।

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में भी पिछले साल से ज्यादा हुआ बासमती निर्यात

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी 44 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 17वें अमीर व्यक्ति

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था को 320 अरब डॉलर का नुकसान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More