24 घंटे की मशकक्त के बाद सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिली सकीं प्रियंका गांधी

0

सोनभद्र हत्याकांड को लेकर जबरदस्त राजनीति हो रही है। शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। डीएम, एसपी पीड़ित परिजनों के लेकर पहुंचे थे।

प्रशासन ने 5 महिलाओं और 2 बच्चों की मुलाकत प्रियंका से कराई। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता महिलाओं को गले लगाकर सांत्वना दी। 24 घंटे की उथल-पुथल के बाद प्रियंका ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान पीड़ितों ने अपना दर्द प्रियंका गांधी से बांटा। पीड़ितों का दर्द सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गईं।

जिद पर अड़ी प्रियंका-

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से रोक दिया गया था जहां इस हफ्ते 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस पर वह सड़क पर ही पाल्थी मारकर बैठ गईं और जोर देने लगीं कि उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए।

इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें एक अतिथि गृह ले जाया गया। प्रशासन के आला अधिकारियों ने बाद में उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, मगर वह पीड़ित के परिजनों से मिलने देने या फिर जेल भेजने की बात पर अड़ गयी थी।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र हिंसा : राजनीतिक पार्टियों के लिए मिर्जापुर सीमा ​सील

यह भी पढ़ें: सोनभद्र पीड़ितों से मिलने जा रहे TMC नेताओं को वाराणसी पुलिस ने रोका

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More