उमा भारती के गले लगकर रोईं साध्वी प्रज्ञा

0

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उस वक्त भावुक हो गयीं जब वह केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निवास पर उनसे मिलने पहुंची। इस दौरान वह उमा भारती के गले लगकर रोने लगीं।

साध्वी प्रज्ञा, उमा भारती से मिलने उनके श्यामला हिल्स स्थिति सरकारी बंगले पर सोमवार को सुबह पहुंचीं। यहां गाड़ी से उतरते ही वह उमा भारती से लिपट गईं और उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी।

उमा भारती ने प्रज्ञा को हलवा भी खिलाया-

दो भगवाधारी साध्वियों के इस भावुक मिलन को वहां मौजूद कई लोगों ने देखा। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को काफी देर तक गले लगाये रखा और उनके गाल और सिर का चुम कर उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद उमा भारती ने प्रज्ञा को हलवा भी खिलाया।

इस मौके पर उमा भारती ने कहा, ‘जिस दिन दीदी मां (प्रज्ञा) की उम्मीदवारी की घोषणा हुई उसी दिन यह तय हो गया कि भोपाल में भाजपा प्रचंड मतों से चुनाव जीत रही है। पार्टी जैसा कहेगी वैसा करुंगी।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे तो लग रहा है, वह तो पहले दिन से चुनाव जीत गयी हैं चुनाव। हम लोग तो अपनी खुशी के लिये अपने आप को सार्थक समझने के लिये उनके लिये वोट मांग रहे हैं। वह तो चुनाव जीत चुकी हैं।’

भोपाल में प्रज्ञा बनाम दिग्विजय-

भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा भारती को कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है।

भोपाल भाजपा का गढ़ रहा है और यहां तीन दशक से भाजपा का लगातार कब्जा है। इस दफा कांग्रेस ने भाजपा को चुनौती देने के लिये यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय का तंज, साध्वी प्रज्ञा शाप देतीं तो नहीं पड़ती सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत

यह भी पढ़ें: खुलासा : प्रज्ञा ठाकुर को नहीं था कैंसर!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More