भारत का सबसे रहस्यमय दरवाजा, ‘नाग पाशम’ मंत्रों से किया गया बंद; खुल तो आएगी प्रलय !

0

आज इंसान चांद और दूसरे ग्रहों तक पहुंच गया है लेकिन अभी भी इस पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें है जो इंसान की पहुंच से दूरी है। आज भी दुनिया में कई ऐसे स्थान है जो रहस्य बने हुए है।

आज हम एक ऐसे मंदिर की बात करने जा रहे है जो रहस्यों से भरा हुआ है। इस मंदिर का नाम है पद्मनाभ स्वामी मंदिर। यह मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर जो पूरी दुनिया में मशहूर है।

temple padmanabhaswamy temple

ये दुनिया की सबसे पुराना और रहस्यमय मंदिर माना जाता है। दरअसल, यहां ऐसे कई रहस्य हैं, जिन्हें कई कोशिशों के बाद भी लोग इसको सुलझा नहीं पाएं हैं। माना जाता है कि यहां के गुप्त तहखानों में इतना खजाना छिपा हुआ है, जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।

इस मंदिर की खोजबीन में पता चला कि यहां कुल इस मंदिर में 7 तहखाने हैं। अब तक छह तहखानों के दरवाजे खोले जा चुके हैं लेकिन सातवां तहखाना अब भी बंद है। जानिए, इस दरवाजे के पीछे क्या रहस्य है।

रहस्यमय दरवाजा-

mystery

मान्यता है कि इस मंदिर को 6वीं शताब्‍दी में त्रावणकोर के राजाओं ने बनवाया था। जिसका जिक्र 9वीं शताब्‍दी के ग्रंथों में भी आता है। 1750 में महाराज मार्तंड वर्मा ने खुद को भगवान का सेवक यानी की ‘पद्मनाभ दास’ बताया।

इसके साथ ही त्रावणकोर राजघराने ने पूरी तरह से भगवान को अपना जीवन और संपत्ति सौंप दी है। बता दें कि 1947 तक त्रावणकोर के राजाओं ने इस राज्‍य में राज किया था। फिलहाल मंदिर की देख-रेख का कार्य शाही परिवार के अधीन एक प्राइवेट ट्रस्ट संभाल रहा है।

दरवाजे का पास आते ही काम रोक दिया-

padmanabhaswamy temple

इस मंदिर में 7 तहखाने हैं। पहले के छह तहखानों को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी खोला गया था। इस दौरान यहां से लाखों करोड़ों के हीरे और जेवरात निकले थे।

इसके बाद जैसे ही टीम ने सातवां दरवाजे के खोलने की शुरुआत की, तो दरवाजे पर बने कोबरा सांप के चित्र को देखकर काम रोक दिया गया। कई लोगों की मान्यता थी कि इस दरवाजे को खोलना अशुभ होगा।

शापित है दरवाजा ! –

temple mystery

मान्यताओं के अनुसार, त्रावणकोर के महाराज ने बेशकीमती खजाने को इस मंदिर के तहखाने और मोटी दीवारों के पीछे छुपाया था। जिसके बाद हजारों सालों तक किसी ने इन दरवाजो खोलने की हिमाकत नहीं की है और इस तरह से बाद में इसे शापित माना जाने लगा।

कथाओं के अनुसार, एक बार खजाने की खोज करते हुए किसी ने 7वें दरवाजे को खोलने की कोशिश की, लेकिन कहते हैं कि जहरीले सांपों के काटने से सबकी मौत हो गई।

दरवाजा खुलते ही आ सकती है प्रलय-

padmanabhaswamy temple 1

बताया जाता है कि ये दुनिया का सबसे धनी हिंदू मंदिर है जिसमें बेशकीमती हीरे-जवाहरात जड़े हैं। इस दरवाजे को सिर्फ कुछ मंत्रों के उच्चारण से ही खोला जा सकता है। इस मंदिर को किसी भी तरह खोला गया तो मंदिर नष्ट हो सकता है, जिससे भारी प्रलय तक आ सकती है।

दरअसल ये दरवाजा स्टील का बना है। इस पर दो सांप बने हुए हैं, जो इस द्वार की रक्षा करते हैं। इसमें कोई नट-बोल्ट या कब्जा नहीं हैं। कहा जाता है कि इस दरवाजे को ‘नाग बंधम’ या ‘नाग पाशम’ मंत्रों का प्रयोग कर बंद किया है।

इसे केवल ‘गरुड़ मंत्र’ का स्पष्ट और सटीक मंत्रोच्चार करके ही खोला जा सकता है। अगर इसमें कोई गलती हो गई तो मृत्यु निश्चित मानी जाती है। बताया जाता है कि फिलहाल भारत तो क्या दुनिया के किसी भी कोने में ऐसा सिद्ध पुरुष नहीं मिल सका है तो इस मंदिर की गुत्थी सुलझा सके।

हो सकता है करोड़ों-अरबों का खजाना-

temple

कहा जाता है कि इस मंदिर के खजाने में दो लाख करोड़ का सोना है। मगर इतिहासकारों के अनुसार, असल में इसकी अनुमानित राशि इससे कहीं दस गुना ज्यादा होगी।

इस खजाने में सोने-चांदी के महंगे चेन, हीरा, पन्ना, रूबी, दूसरे कीमती पत्थर, सोने की मूर्तियां, रूबी जैसी कई बेशकीमती चीजें हैं, जिनकी असली कीमत आंकना बेहद मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: यहीं से जाता है पाताल का रास्ता, दफन है कलयुग के अंत का रहस्य

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में मिले मंदिरों के रहस्य से उठा पर्दा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More