नोरा फतेही ने लंदन की सड़कों पर किया धांसू डांस, आंखें फाड़े देखते रहे लोग!
बॉलीवुड की बैले क्वीन नोरा फतेही हमेशा अपने जबरदस्त डांस और मस्तमौला अंदाज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। इन दिनों वह हालिया रिलीज फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के चलते बॉक्स ऑफिस पर छाई है।
वहीं अब नोरा का एक और जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है जिसमें वह लंदन की सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ मशहूर डांसर सलमान खान भी नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो-
अपनी बैली डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही ने इस वीडियो में अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। नियमित अंतराल पर वह अपनी डांस वीडियोज शेयर किया करती हैं।
हाल ही में नोरा फिल्म ‘भारत’ में नजर आईं थी। नोरा अपने डांस के लिए ही पहचानी जाती है। उन्होंने ‘बाहुबली’ और ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’ गाने से जमकर सुर्खियां बटोरीं थी।
शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से धमाल मचाना शुरू कर दिया। अब उनकी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर है, जिसमें उनका बेहतरीन डांस दर्शकों को देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के तूफानी डांस ने मचाई धूम, जोरदार डांस Video वायरल
यह भी पढ़ें: तेज बारिश में यूं झूमकर नाचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बार-बार देखा जा रहा Video