नेपाल में बैन हुए दो सौ के भारतीय नोट, ये है कारण!
नेपाल सरकार द्वारा भारतीय नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। दो हजार और पांच सौ के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब दो सौ के नोट पर भी नेपाल की सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।
नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्केटा ने गुरुवार को काठमांडू में अयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही अब नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी या व्यापारिक संस्थानों में दो हजार, पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट मान्य नहीं होंगे।
इन कारणों से लगा प्रतिबंध-
बताया जा रहा है कि नेपाल में लगातार नकली नोट पकड़े जा रहे हैं। इसके अलावा नेपाल के नागरिकों के पास असली और नकली भारतीय नोट की पहचान करने के लिए कोई आधार भी नहीं है।
यही कारण है कि नकली भारतीय नोटों को पहचानने में काफी कठिनाई होती थी। सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने मीडिया को बताया कि नेपाल में बड़े स्तर पर नकली भारतीय नोट पकड़े जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: OMG : अम्बानी के ड्राइवर को मिलती हैं इतनी सैलरी…
यह भी पढ़ें: बंद हो गई है 2000 रुपए के नोटों की छपाई
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)