NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने भेजी मंगल से पहली ऑडियो क्लिप, लैंडिंग का VIDEO भी जारी, देखें

0

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाल ग्रह (मंगल) पर 18 फरवरी को की गई लैंडिंग के आखिरी मिनटों की एक वीडियो जारी की है। नासा ने मार्स 2020 पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा लिए गए वीडियो के साथ ही एक ऑडियो भी जारी की है। एजेंसी ने मंगल ग्रह से अपना पहला ऑडियो जारी किया। यह ऑडियो नासा के मार्स 2020 पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा लिया गया है और रोवर पर एक माइक्रोफोन ने हवाओं की आवाज भी रिकॉर्ड की है।

इसके अलावा नासा ने लाल ग्रह (मंगल) पर रोवर्स की लैंडिंग का एक खास वीडियो भी जारी किया है।

60 सेकंड की रिकॉर्डिग में लगभग 10 सेकंड तक हवा की आवाज सुनी जा सकती है। इसके अलावा इसमें रोवर के कारण पैदा हुई आवाज भी सुनी जा सकती है।

यहां देखें Video-

नासा का रोवर जेजेरो केट्रर में उतरा है, जहां पैराशूट खुलने से लेकर लैंडिंग तक के दृश्य वीडियो में देखे जा सकते हैं।

नासा के कार्यवाहक प्रशासक स्टीव जुर्सिस्क ने मंगल ग्रह पर उतरने को लेकर लोगों के बीच बने रहने वाले उत्साह को लेकर एक बयान में कहा, “जो लोग आश्चर्य करते हैं कि आप मंगल ग्रह पर कैसे उतरते हैं – या फिर यह इतना मुश्किल क्यों है – या ऐसा करना कितना कूल होगा – अब आपको आगे देखने की जरूरत नहीं है।”

दुनिया का सबसे अंतरंग दृश्य-

अंतरिक्ष यान द्वारा लाल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल में 20,100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवेश करने के लगभग 230 सेकंड बाद मंगल ग्रह की लैंडिंग का दुनिया का सबसे अंतरंग दृश्य शुरू होता है।

नासा की ओर से जारी हाई डेफिनेशन वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर एक लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नासा ने जारी की विक्रम लैंडर की दो तस्वीरें, विक्रम लैंडर ने की थी हार्ड लैंडिंग

यह भी पढ़ें: पूर्ण सूर्य ग्रहण का अध्ययन करेंगे नासा के गुब्बारे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More