राम नहीं कृष्णा लगाएंगे मुलायम की पार्टी की नैय्या पार !

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम में भगवान राम को लेकर एक बयान दिया और कहा कि राम से ज्यादा कृष्णा की पूजा की जाती है उन्होंने कहा कि राम की पूजा सिर्फ उत्तर भारत में होती है जबकि कृष्णा को लोग उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूजा जाता है। मुलायम सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है।
राम पर मुलायम के बोल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज गाजियाबाद पहुंचे थे। गाजियाबाद में मुलायम सिंह यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारे थे। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैशाली इलाके में आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भगवान राम को पूजा करने वाले कम लोग हैं, जबकि श्रीकृष्ण को मानने वाले ज़्यादा हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम को सिर्फ उत्तर भारत में पूजा जाता है लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी उत्तर से लेकर दक्षिण तक हैं।
Also Read : पद्मावती विवाद : पाकिस्तान से मिली लोकेंद्र कलवी को जान से मारने की धमकी
अखिलेश यादव अयोध्या में लगवा रहे हैं श्रीकृष्णा की मूर्ति
पिछले दिनों अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगाने की योगी सरकार की तैयारी का समाजवादी पाटी ने विरोध किया। पार्टी ने इसे योगी सरकार की राम के नाम पर सियासत करार दिया। लेकिन इसके बाद औरैया में श्रीकृष्ण की मूर्ति लग गई। जिस पर सियासत तेज हो गई। मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने सफाई दी कि ये प्रोजैक्ट तो दो साल पुराना है कोई नया नहीं है।
Also Read : ‘इंदिरा अजर हैं, अमर हैं घर घर में है’ : डॉ बनवारी सिंह

51 फीट ऊंची लगेगी प्रतिमा
सैफई में कांसे की बनी भगवान कृष्ण की 50 फुट ऊंची प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। रथ का पहिया उठाने वाली मुद्रा में बनी इस प्रतिमा को यादव बहुल इलाके में लगाने का विचार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था। वहीं इस मूर्ति के लिए पैसा सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली सैफई महोत्सव कमेटी ने दिया है। इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More