फिर सपा कार्यालय पहुंचे ‘मुखिया मुलायम सिंह यादव’

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश की गैर हाजिरी में सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का निरीक्षण जारी है। आज फिर यानि शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के समाजवादी पार्टी कार्यालय में पहुंचने से हलचल मच गई। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

mulayam singh

इससे पहले कल यानि गुरुवार को भी मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां मुलायम सिंह, दर्शन सिंह यादव के निधन पर आयोजित शोक सभा में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

mulayam singh

सपा कार्यालय में जाने के मीडिया में कई मतलब निकाले जा रहे हैं

इस तरह से बार-बार मुलायम सिंह यादव का लगातार सपा कार्यालय में दौरा मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है। अखिलेश यादव का यूपी में न होना और मुलायम सिंह यादव का बार बार सपा कार्यालय में जाने के मीडिया में कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

mulayam singh

Also Read :  यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवपाल की ‘सेक्यूलर मोर्चा’

आपको बता दें कि सपा से पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव का गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब निधन हो गया था। पार्टी कार्यालय में उनकी शोक सभा का आयोजन किया गया था। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी इस शोक सभा में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहां चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया

इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की सराहना करना नहीं भूले। मुलायम सिंह यादव ने करीब एक घंटा कार्यालय में बिताया। इसके अलावा वहां चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More