दुनियाभर में है इस पाकिस्तानी मॉडल के हुस्न के चर्चे

0

माया अली पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह पाकिस्तानी टेलीविजन और फिल्मों में जाना पहचाना नाम है। आये दिन उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचाये रहते हैं।

उनके चाहने वाले केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1989 को पाकिस्तान स्थित पंजाब के लाहौर शहर में हुआ था।

माया ने लाहौर के क्वीन मैरी कॉलेज से मॉस कम्यूनिकेशन में मास्टर्स किया है। उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है। माया के पिता का 2016 में देहांत हो गया था। वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

माया अली ने अपना करियर एक पत्रकार के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। 2018 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म जगत में अली जफर के साथ डेब्यू किया था।

उन्होंने कई फैशन शोज भी किए है। वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ माया अली की फेवरेट फिल्म है। बात करें फेवरेट एक्टर की तो उन्हें भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह बहुत पसंद हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसी Photos डालती है ये मॉडल, विदेशों में भी है पॉपुलर

यह भी पढ़ें: रेड बिकिनी पहन पानी में उतरीं शमा, बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More