मनोज तिवारी ने बताया, कैसे होगा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुधार

0

भोजपुरी के सुपर स्टार मनोज तिवारी ने भोजपुरिया सिनेमा को लेकर ​चिंता व्यक्त की और बताया कि कैसे इंडस्ट्री में सुधार लाया जा सकता है।

एक कार्यक्रम में एंकर ने जब मनोज तिवारी से पूछा कि पिछले कुछ दशकों से भोजपुरी सिनेमा में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

भोजपुरी सिनेमा पर बोले मनोज-

इसका जवाब देते हुए एक्टर मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि भोजपुरी में अच्छा सिनेमा नहीं बनता। बस लोग चर्चा बुरी फिल्मों की करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘​भोजपुरी सिनेमा तब बदलेगा जब भोजपुरी में कुछ डायरेक्टर आएंगे कुछ अच्छा काम करेंगे।’

मनोज ​ने कहा, ‘भोजपुरी में अच्छे गीत भी बने हैं बस उन पर कोई बात नहीं करता।’

अंग्रेजी सीख रहे मनोज तिवारी-

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी इंग्लिश बहुत अच्छी नहीं है।

वे आजकल इंग्लिश सीख रहे हैं।

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम बहुत पढ़े लिखे है।

उन्होंने कहा, ‘शायद मैं इंग्लिश में बोलूं तो उन्हें मेरी बात समझ में आ जाए।’

यह भी पढ़ें: ‘ससुरा बड़ा पैसावाला 2’ का मजेदार टीजर आउट, यहां देखें

यह भी पढ़ें: भाजपा को जनवरी 2020 तक मिलेगा नया अध्यक्ष

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More