Malaika और Arjun ने ऐसे मनाया Valentine’s Day, शेयर कीं होटल के अंदर की तस्वीरें

0

बॉलीवुड स्टार्स भले ही अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन छिपाते हो लेकिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ ऐसा नहीं है। दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं और प्यार के दिन को दोनों ने बड़े ही प्यार से सेलिब्रेट किया है।

मलाइका और अर्जुन ने खूबसूरत से टेबल सेंटरपीस की फोटो शेयर की है। यह तस्वीर होटल रूम की है। वहां चॉकलेट डिप्ड स्ट्रॉबेरीज भी रखी​ दिखाई दे रही है।इसके साथ ही एक बॉटल शैंपेन, नारियल पानी और लाल गुलाब की एक बोतल भी दिख रही है।

यहां देखें Photo-

मलाइका और अर्जुन दोनों ने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया हैं।

इस बीच पिछले साल, दोनों की शादी की अफवाहे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद कपल ने अपने अफेयर को पब्लिक करने का फैसला किया।

दोनों ने शादी की अफवाहों का खंडन किया है और बताया कि वे सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर के बाद अब अर्जुन कर रहे हैं मलाइका से शादी!

यह भी पढ़ें: 11 साल बड़ी मलाइका संग रिश्ते को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More