धोनी ने वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेट किया अपना 38वां जन्मदिन

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी रविवार को अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्तों, पत्नी साक्षी धोनी और उनकी चार वर्षीय बेटी जीवा धोनी के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें धोनी को ज़ीवा के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।

हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ खुद का बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, माही भाई! आपके साथ बिताये गए हर दिन सीखने और बढ़ने का मौका मिला। मेरे जीवन में इतनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद।’

ऋषभ पंत ने भी ने धोनी के साथ बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक माही भाई। एक दोस्त के रूप में, भाई के रूप में, एक मेंटर के रूप में होने के लिए धन्यवाद। जीवन में हमेशा अधिक सफलता प्राप्त करें।’

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास

यह भी पढ़ें: विश्व कप 1983 में भारत की जीत ने बदल दिए थे क्रिकेट के तेवर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More