प्रसपा के 31 उम्मीदवारों की सूची जारी, शिवपाल इस क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के लिए शिवपाल यादव (Shivpal yadav) की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रसपा के कांग्रेस से गठबंधन की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। शिवपाल यादव ने पीस पार्टी से गठबंधन किया है। वहीं आगामी चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों का एलान किया है।
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान:
समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव की पार्टी भी आगामी चुनावों में अपने उम्मीदवार उतार कर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए शिवपाल यादव ने पहले ही एलान करते हुए प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।
अक्षय यादव के खिलाफ फिरोजाबाद से शिवपाल लड़ेंगे चुनाव:
इसी कड़ी में आज शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है, इसमें शिवपाल सिंह का नाम भी शामिल है, जो खुद फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव के नाम की घोषणा की है। इस लिहाज से शिवपाल यादव अपने भतीजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि शिवपाल यादव की पार्टी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतरेंगी। मैनपुरी को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: अजित सिंह समेत RLD के तीन उम्मीदवारों की सूची जारी, लड़ेंगे यहां से चुनाव
देखें सूची:
बता दें कि शिवपाल यादव ने आज ही पीस पार्टी से गठबंधन किया है, जिसके बाद संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की सीट पर सपा बसपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं इससे पहले शिवपाल यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी कोशिश करती रही है लेकिन कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो सका।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)