Lok Sabha Elections 2019: पहले चरण का मतदान संपन्न, इतनी हुई वोटिंग

0

आज देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है। पहले चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

1279 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद-

देश की 543 में से 91 सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे शुरु हुआ। कुछ संवेदनशील जगहों को छोडकर बाकी जगहों पर मतदान शाम छह बजे खत्म हुआ। हालांकि कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारों के चलते निर्धारित समय के बाद भी वोटिंग जारी रही।

जिन 91 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ वो 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हैं। इस चरण में कुल 14 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 1279 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया। चुनाव के लिए कुल एक लाख 70 हजार से ज्यादा मतदान बूथ बनाए गए थे जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी थी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : EVM में कैद होगी 1279 उम्मीदवारों की किस्मत

यह भी पढ़ें: इस वजह से इमरान खान चाहते है कि भाजपा जीते आम चुनाव!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More