लॉकडाउन 5 की क्या होगी तस्वीर! कहां मिलेगी छूट? जानें 10 बड़ी बातें

0

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन 5 दो हफ्तों का हो सकता है। आशंका जताई जा रही हैं कि यह फाइनल और आखिरी लॉकडाउन हो सकता है।

लॉकडाउन 5 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर देश में लॉकडाउन लागू किया गया तो उसमें किन नियमों के पालन करने होंगे और किन नियमों में छूट दी जाएगी।

ये हो सकती हैं लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन्स?-

1- किन चीजों पर छूट मिलेगी और किन चीजों पर नहीं, इसका अधिकार राज्य सरकारों के पास होगा। कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर राज्य सरकारें विभिन्न पाबंदियों में ढील देने या न देने का निर्णय कर सकती हैं।

2- कंटेन्मेंट जोन यानी रेड जोन में या सील किए गए इलाकों में किसी प्रकार की एक्टिविटी या आवाजाही अब भी बाधित रहने की उम्मीद है।

3- देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बाद केंद्र सरकार कुछ नए नियमों को लागू कर सकती हैं। कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगाई जा सकती हैं

4- फिलहाल स्कूलों और कॉलेजों को खोले जाने के आसार नहीं हैं। अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भी पाबंदी जारी रह सकती है।

5- कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ राज्य सरकारें अपने यहां चुनिंदा इलाकों में शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत दे सकती हैं।

6- रेलवे यात्रा और घरेलू उड़ान जारी रहेंगे। दिल्ली मेट्रों की सेवा भी कुछ हद तक 1 जून के बाद शुरू की जा सकती है।

7- लॉकडाउन 5.0 का सबसे ज्यादा असर बड़े शहरों यानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, थाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता में देखने को मिलेगा। क्योंकि इन सभी शहरों में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

8- लॉकडाउन 5.0 में किसी भी धार्मिक स्थान के खोले जाने के फैसले का अधिकार भी केंद्र, राज्य सरकारों को दे सकती है। हालांकि धार्मिक स्थानों पर लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी।

9- देश में रेस्तरां व खाने पीने के स्थानों जहां लोग जुटते हैं, इनके खोले जाने पर अभी विचार किया जा रहा है। लेकिन इस बाबत भी चर्चा है कि यह फैसला करने का अधिकार भी राज्य सरकार को दे दिया जाएगा।

10- अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लॉकडाउन 5.0 में प्रतिबंध जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रमुख की अपील, मंदिरों को खुलवाए सरकार

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4 : नई गाइडलाइन जारी, क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More