लॉकडाउन: दिल्ली में 3811 लोग हिरासत में लिए गए, 381 वाहन जब्त

0

नई दिल्ली: दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर रविवार को पुलिस ने 3811 लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। यह सभी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये गये थे। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 381 वाहन जब्त भी किए गए।

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों को दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया था। इन सबको कानूनी कार्यवाही के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन: बेटा गुजरात में फंसा, ट्वीट से पुलिस ने मां को पहुंचाया राशन

जबसे दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन कर्फ्यू पास (मूवमेंट पास) बनाने की सुविधा मुहैया कराई तब से लोगों ने दो दिन के अंदर राहत महसूस की है। रविवार को केवल 1868 मूवमेंट पास ही बनवाये गये। रविवार पांच बजे तक इकट्ठे हुए आंकड़ों के मुताबिक धारा-188 के तहत 153 मामले दर्ज किए गए।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : Police बनी मददगार: घर में अकेले पड़े बीमार बुजुर्ग को पहुंचाया वृद्धाश्रम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More