कोरोना की दहशत के बीच पटरी पर लौटनी शुरू हुई जिंदगी

0

कोरोनावायरस को रोकने के लिए लागू रहे लॉकडाउन के चार चरण समाप्त होने के बाद अब सोमवार से अनलॉक-1 शुरू हो गया। इसके साथ उत्तर प्रदेश में जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरू हो गई। हालांकि लोगों में कोरोना का दहशत बना हुआ है, जिसके कारण लोग सारी सावधानियां बरतते नजर आए।

सरकारी कार्यालय खुल गए, और सड़कों पर कुछ जगह जाम भी देखा गया। बसों और टैंपो में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ देखा गया।

लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1-

lockdown

लॉकडाउन की लंबी अवधि बाद अनलॉक-1 की व्यवस्था लागू होने से लोग घरों से निकल कर बाजारों में पहुंचे। इस दौरान दुकानदार पूरी सावधानी बरत रहे हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

बस सेवा प्रारंभ होने के पहले दिन उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन सेवा के मंत्री अशोक कटारिया और प्रबंध निदेशक राजशेखर ने हालात का जायजा लिया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यह प्रथम चरण है, और दूसरे चरण में अंतरराज्यीय सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने किया मुआयना-

यात्रियों की जांच और सैनिटाइजर की उपलब्धता चेक करने के बाद परिवहन मंत्री ने बस अड्डे से निकल रही गोंडा-बलरामपुर रूट की बस में प्रवेश किया।

यात्रियों के चेहरे पर मास्क लगा देख उन्होंने सवाल किया कि क्या सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया गया था। यात्रियों के हामी भरने के बाद मंत्री ने वाया बरेली दिल्ली जा रही बस में प्रवेश किया।

फीडबैक लेने के बाद मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था देखी। इस दौरान मंत्री ने एक यात्री का खुद सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया। साथ ही कहा कि बिना मॉस्क के वह सफर न करें।

बस का सफर शुरू-

up-roadways

लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ चारबाग से बसों का संचालन शुरू हुआ।

वहीं, कैसरबाग बस स्टेशन पर बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, बहराइच, गोंडा व रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बसों में सवार होने दिया गया।

सैनिटाइजेशन  के बाद चले ऑटो-टेम्पो-

auto

राजधानी लखनऊ में चारबाग और आलमबाग, कैसरबाग में सिटी बस और ऑटो-टेम्पो चलते हुए दिखाई दिए। लखनऊ ऑटो ओनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि अभी 50 प्रतिशत ऑटो चलाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से ही रवींद्रालय, चारबाग में प्रत्येक ऑटोरिक्शा को सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी को मास्क पहनने के लिए अनिवार्य किया गया है।

सिटी बसों में बैठे लोगों की जेब में सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क लगा हुआ नजर आ रहा था। एक यात्री रामकुमार चारबाग से हजरतगंज कुछ खरीदारी करने निकले थे। वह वायरस को लेकर डरे थे। उनके साथ उनका बेटा था, जो मास्क लगाए और लोगों को वायरस के बारे में सचेत कर रहा था।

ट्रेनों का भी हुआ संचालन-

gomti express

सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों का भी संचालन हुआ। सुबह छह बजे गोमती एक्सप्रेस रवाना हुई। इस पर चढ़ने के लिए यात्री एक घंटे पहले ही स्टेशन पर आ चुके थे। यात्रियों को बताया जा रहा था कि केवल कन्फर्म टिकट वाले ही प्लेटफॉर्म पर जाएं।

वहीं प्लेटफॉर्म एक के मेन गेट से पहले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई और हाथों को सेनिटाइज किया गया। छह बजे तय समय पर 283 यात्रियों के साथ ट्रेन रवाना हुई। हर यात्री को रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा बताया जा रहा था कि ट्रेन में क्या करना, क्या नहीं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के सही फैसलों से कारण भारत में कोरोना से हुई कम मौतें : योगी

यह भी पढ़ें: 8075 हुई यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 217 मौतें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More