भारत के मस्तक पर ‘न्यू कश्मीर’ की दस्तक, JK और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश

0

जम्मू-कश्मीर के लिए गुरुवार 31 अक्टूबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस दिन जम्मू-कश्मीर को मिला राज्य का दर्जा खत्म हो चुका है। जम्मू-कश्मीर औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया है।

गिरीश चंद्र मुर्मू ने संभाला पदभार-

इसी के साथ देश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश मिल गए हैं।

गिरीश चंद्र मुर्मू और आर के माथुर ने गुरुवार को अपना-अपना पदभार संभाला।

गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल दोनों को शपथ दिलाएंगी।

28 राज्य और 9 केंद्रशासित प्रदेश-

ये पहला मौका है जब एक राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदल दिया गया हो।

फैसला लागू होते ही देश में राज्यों की संख्या 28 और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या नौ हो गयी।

मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया था, जिसे संसद ने अपनी मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें: यूरोपीय सांसद बोले- पाकिस्तान करता है टेरर फंडिंग

यह भी पढ़ें: पुंछ सेक्टर में PAK ने की मोर्टार शेलिंग, ARMY ने दिया मुंहतोड़ जवाब

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More