ब्राजील जाने के लिए अब भारतीयों को नहीं लेना होगा वीजा

0

ब्राजील जाने के लिए अब भारतीयों को नहीं लेना होगा वीजा।

तत्‍संबंधी घोषणा ब्राजील के राष्‍ट्रपति बोल्‍सोनारो ने ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो में की।

ब्राजील ने भारत और चीन को वीजा की जरूरतों में छूट दी है।

इससे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति ने विकसित देशों के लिए यह घोषणा की थी।

हालांकि उन्हें इन देशों ने बदले में कोई छूट नहीं दी है।

कारोबारियों को ब्राजील आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा है कि ब्राजील और भारत के कारोबारियों को ब्राजील आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी!

उन्होंने पहले विकासित देशों को इसकी छूट दी थी लेकिन अब इस नीति में विस्तार किया गया है!

बोल्सोनारो साल की शुरुआत में राष्ट्रपति बने हैं और अपने महिला विरोधी बयानों के लिए कई बार विवाद में भी रहे हैं।

वीजा की जरूरतों को कम किए जाने का फैसला

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कहा कि भारत के कारोबारियों को ब्राजील आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि चीन और भारत के लोगों के लिए वीजा की जरूरतों को कम किए जाने का फैसला किया गया है।

बोल्सोनारो इस साल की शुरुआत में सत्ता में आए हैं।

उन्होंने कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों में कमी की है।

हाल में वह चीन गये थे

हाल ही में वह चीन के दौरे पर थे।

वहां उन्होंने घोषणा की कि विकासशील देशों के लिए भी उनकी नीतियों में विस्तार किया जाएगा।

कुछ दिन पहले ही ब्राजील ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और कारोबारियों को वीजा में छूट दी थी।

हालांकि इन देशों ने ब्राजील को ऐसी कोई छूट नहीं दी है।

बोल्सोनारो को भ्रष्टाचार से मुक्ति के वादों से जीत

बोल्सोनारो को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के वादों की वजह से जीत मिली थी।

उन्होंने काफी अंतर से चुनाव जीता था।

फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी पर टिप्पणी करने के वजह से भी उनकी आलोचना हुई थी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला, पल-पल रहे नतीजे

यह भी पढ़ें: हरियाणा में गणित फंसा, दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More