विदेश से डॉलर भेजने के मामले में भारतीय अव्वल

0

विदेश से अपने देश में पैसे भेजने के मामले में भारतीय एक बार फिर सबसे आगे रहे हैं। 2018 में प्रवासी भारतीयों ने 79 अरब डॉलर भारत में भेजे हैं।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत एक बार फिर पहले पायदान पर रहने में कामयाब रहा है।

विश्व बैंक की ‘माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ’ रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत के बाद चीन का नंबर आता है। चीन के लोगों के द्वारा 67 अरब डॉलर उनके देश भेजा गया है।

इसके बाद मैक्सिको (36 अरब डॉलर), फिलिपीन (34 अरब डॉलर) और मिस्र (29 अरब डॉलर) का नंबर आता है।

भेजे गए धन में बड़ी बढ़त-

पिछले तीन सालों में विदेश से भारत को भेजे गए धन में बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। यह 2016 में 62.7 अरब डॉलर था जोकि 2017 में बढ़कर 65.3 अरब डॉलर हो गया था।

विश्व बैंक के अनुसार, ‘भारत को भेजे गए धन में 14 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। केरल में आई बाढ़ के चलते प्रवासी भारतीयों के अपने परिवारों को ज्यादा आर्थिक मदद भेजने की उम्मीद है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, कम एवं मध्यम आय वाले विकासशील देशों को भेजा गया धन 2017 में 483 अरब डॉलर पर था। यह धन 2018 में 9.6 प्रतिशत बढ़कर 529 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

दुनिया भर में भेजे गए इतने डॉलर-

दुनिया भर के देशों में भेजा जाने वाला धन 2018 में 689 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2017 में यह 633 अरब डॉलर पर था। इसमें विकसित देशों में उनके नागरिकों द्वारा भेजा जाने वाला पैसा भी शामिल है।

बैंक ने कहा कि दक्षिण एशिया में भेजी गई रकम 12 प्रतिशत बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने की ये है वजह

यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी के पोते ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पुल, कही ये बड़ी बात!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More