कोविड-19: भारत में रिकॉर्ड 1 हजार से अधिक मौतें और 62,064 नए मामले दर्ज

0

कोविड-19 से दुनिया में तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में सोमवार को 62,064 मामले आए और इस दौरान 1 हजार से अधिक रिकॉर्ड मौतें दर्ज हुईं। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 22,15,074 और मरने वालों की संख्या 44,386 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 है। वहीं 15 लाख से अधिक लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। उल्लेखनीय रूप से देश में एक ही दिन में सबसे अधिक 54,859 रोगी ठीक हुए। इसके साथ ही देश में रिकवरी दर 68.78 प्रतिशत हो गई है।

रविवार को 7,19,364 नमूनों का परीक्षण हुआ। देश में अब तक कुल 2,45,83,558 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

इन राज्यों का है बुरा हाल-

5,03,084 मामलों और 17,367 मौतों के साथ महाराष्ट्र इस महामारी का सबसे अधिक प्रकोप झेल रहा है। तमिलनाडु में 2,90,906 मामले और 4,808 मौतें सामने आ चुकी हैं। इसके बाद दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1.97 करोड़ और मौतों की संख्या 7.29 लाख से अधिक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: कोविड-19: अब इस राज्य के सभी कंटेनमेंट जोन में कल से लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिव आने की खबरों पर बोले ब्रायन लारा, ‘मुझे नही हुआ कोरोना’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More