भारत में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, तीसरे दिन आए करीब 10 हजार मामले

0

भारत में बुधवार को कोविड-19 के 9,985 ताजा मामले सामने आए, इसके साथ लगातार तीसरे दिन नोवल कोरोनोवायरस के 9,900 से अधिक मामलों में वृद्धि देखी गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से मिली।

देश में कोविड-19 फैलने के बाद ऐसा पहली बार है जब ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रीय मामलों की संख्या से अधिक है। देश में कोविड-19 के सक्रीय मामलों की संख्या 1,33,632 है, वहीं इससे उबर चुके लोगों की संख्या 1,35,205 है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वहीं बीते 24 घंटों में करीब 279 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 7,745 पहुंच गई है।

पांचवे स्थान पर भारत-

corona cases

भारत 2,76,583 मामलों के साथ महामारी से प्रभावित पांचवा सबसे बड़ा देश बन गया है, गौरतलब है कि देश में पहला मामला जनवरी के अंत में दर्ज किया गया था।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और मेडिसिन के आंकड़ों के अनुसार, देश रविवार को स्पेन से आगे निकल गया, वहीं यह ब्रिटेन के 2,90,581 आंकड़े को पार करने में सिर्फ 13,000 से पीछे है।

राज्यों का ऐसा है हाल-

corona

मुंबई (51,000 से अधिक) ने वुहान को (31,000 से अधिक) पीछे छोड़ दिया है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 90,787 मामले हैं, जो कि राष्ट्रीय संख्या का 31 प्रतिशत से अधिक है।

इसके बाद कोविड-19 के मामलों में दिल्ली का स्थान आता हैं, जहां 31,309 मामले, फिर तमिलनाडु में 34,914 और गुजरात में 21,014 मामले हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 का प्रकोप : दुनियाभर में 4.6 लाख से अधिक मौतें

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती सिंधिया, कोविड-19 जैसे लक्षण

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More