भारत में कोरोना के मामले 77.6 लाख के पार, 7 लाख के करीब एक्टिव मरीज

0

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 54,366 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 77,61,312 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

कुल मामलों में से 6,95,509 फिलहाल एक्टिव मरीज हैं, और 69,48,497 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से देश में 690 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,17,306 हो गई।

ऐसी है मृत्यु और रिकवरी दर-

coronavirus,

भारत में पॉजिटिविटी रेट 7.81 प्रतिशत है। कई राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 89.53 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.51 फीसदी है।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 16,25,197 मामले दर्ज हो चुके हैं और यहां 42,831 मौतें हो चुकी हैं। यह राज्य अभी भी कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

एक दिन में 14,42,722 नमूनों की जांच-

corona

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमसीआर) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 14,42,722 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल जांच की संख्या 10,01,13,085 हो गई।

आईसीएमआर ने कहा कि भारत ने 10 करोड़ नमूनों की जांच कर एक मील का पत्थर पार कर लिया है। व्यापक परीक्षण से देश में कोविड-19 स्थिति के कुशल प्रबंधन में संक्रमण के सफलतापूर्वक परीक्षण, ट्रैक और उपचार करने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें: यूपी से कोरोना पर आई अच्छी खबर, धीमी पड़ रही वायरस की रफ्तार

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना के मामले 77 लाख पार, अब इतनी है संक्रमितों की संख्या

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More