अजब-गजब : नाम से शर्मिंदा है इस गांव के लोग, सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

0

इस दुनिया में हर चीज का कोई न कोई नाम है। किसी के लिए भी उसका नाम काफी मायने रखता है। लेकिन दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके नाम बेहद ही अजीबोगरीब हैं। ऐसा ही एक गांव का नाम है जिसके कारण गांव वालों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

ये है इस गांव का नाम-

fucking-village

इस गांव का नाम है ‘Fucking’। यह गांव मध्य यूरोप में स्थित ऑस्ट्रिया में स्थि​त है। नाम के वजह से चर्चित यह गांव बेहद खूबसूरत है। इसकी खूबसूरती को देखने साथ ही ‘Fucking’ साइन बोर्ड के साथ फोटो खिंचवाने विदेशों से लोग यहां आते हैं।

लेकिन अब इस गांव का नाम बदलने जा रहा है। ऑस्ट्रिया का ये टाउन जर्मनी की सीमा के करीब है। बेहद कम आबादी होने के बावजूद यह गांव अपने नाम की वजह से चर्चा में था। अब इस गांव के लोग अपना नाम बदलने जा रहे हैं।

अब यह होगा गांव का नाम-

fucking-village

गांव का नाम बदलने का फैसला स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट पर पोस्ट हुआ था। इसकी पुष्टि खुद स्थानीय मेयर ने की है। ऑस्ट्रिया के इस खूबसूरत गांव का नया नाम ‘Fugging’ होगा। इस गांव की स्थापना 6वीं शताब्दी में मानी जाती है।

साल 2001 में हुई जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी सिर्फ 93 थी। समय बदला लेकिन आबादी में कोई खास बदलाव नहीं आया। साल 2005 तक तो यहां सिर्फ 32 घर थे। लोगों ने गांव के नाम में बदलाव को लेकर सहमति बन गई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More