UP में मनचलों के हौसले बुलंद, वर्दी में होने के बावजूद महिला दारोगा से की छेड़छाड़

वर्दी में होने के बावजूद महिला दारोगा से छेड़छाड़

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ड्यूटी से लौट रही महिला दारोगा को बाइक सवार तीन युवकों ने अपना निशाना बनाया।

इस घटना के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। वहीं महिला दारोगा ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: रमजान विशेष: इफ्तारी में सिर्फ सिवइंया ही नहीं, ये व्यंजन भी हैं खास

वर्दी में होने के बावजूद महिला दारोगा से छेड़छाड़

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला दारोगा के वर्दी में होने के बाद भी मनचलों ने घटना को अंजाम दिया। उन्हें न कानून का खौफ है और न ही प्रशासन का डर।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

महिला दारोगा से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम आफताब बताया जा रहा है। वहीं महिला दारोगा ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More