धोनी ने खरीदी 2.27 लाख की बाइक, जाने क्या है इसकी खूबियां

0

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के कितने शौकीन है यह तो हर कोई जानता है। लगभग सभी महंगी बाइक्स धोनी खरीद चुके हैं। उनके पास इतनी सारी बाइक्स हैं कि उनके फाॅर्महाउस पर बाइक्स का एक शो-रूम सा बना हुआ है।

इस शो-रूम में नई TVS Apache RR 310 भी शामिल हो गई है। कंपनी ने बाजार में इस फ्लैगशिप बाइक के नए अवतार को बाजार में उतारा है। महेंद्र सिंह धोनी इस बाइक के पहले ग्राहक हैं।

क्या है बाइक की खासियत-

इस बाइक में स्लिपर क्लच ​फीचर शामिल किया गया है। TVS की इस शानदार स्पोर्ट्स बाइक की ऊंचाई 1135 मिमी, लंबाई 2001 मिमी, चौड़ाई 786 मिमी, वीलबेस 1365 मिमी, ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिमी और सीट हाइट 810 मिमी है।

धोनी की Apache RR 310 रेड कलर की है। इस फुल फेयर्ड बाइक का लुक काफी शार्प है। बाइक में 312.2 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 34 PS का पावर और 27.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। TVS का दावा है कि Apache RR 310 की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 7.17 सेकंड् में 0 से 100 किलोमी​टर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: नहीं पता होगा रवि किशन का रियल नेम, रखते हैं महंगी गाड़ियों का शौक

यह भी पढ़ें: कमल संदेश यात्रा की ‘बाइक रैली’ के बाद अब BJP निकालेगी ‘पदयात्रा’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More