थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 6 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

0

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के कुल 19,148 नए मामले सामने आए हैं।

अब देश में मरीजों का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच गया है और इसी के साथ 434 लोगों की जानें भी गई हैं। परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने इसकी सूचना दी है।

कुल 3,59,859 इस महामारी से उबर चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड-19 के मरीजों में रिकवरी दर 59.51 फीसदी है।

मरने वालों का आंकड़ा भी 17,834-

corona

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में मामलों की कुल संख्या 6,04,641 तक पहुंचने की साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 17,834 तक पहुंच गया है।

5,537 पुष्ट नए मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति अब भी काफी भयावह बनी हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या कुल 1,80,298 है जबकि 8,053 मौतें हुई हैं।

94,049 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है। यहां 1,264 लोगों की जानें जा चुकी हैं, 52,926 ठीक हो चुके हैं और 39,859 सक्रिय हैं।

कुल 89,802 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है। यहां 2,803 मरीजों की जानें गई हैं और 59,992 ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना का तांडव, 1 करोड़ से अधिक संक्रमित

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: लखनऊ में 30 और पॉजिटिव मिले, दहशत !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More