कांग्रेस MLA अदिति सिंह और अंगद सैनी की सगाई की पहली तस्वीर, यहां देखें

0

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है। उनकी शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से तय है।

21 नवंबर को अदिति दिल्ली में अंगद की दुल्हनियां बनेंगी। इस बीच उनकी सगाई की तस्वीर सामने आई है।

तस्वीर में अदिति के पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह अंगद का स्वागत करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अदिति और अंगद की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

अदिति सिंह ने बताया कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी।

बता दें कि अंगद और अदिति साल 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं।

अदिति सिंह का राजनीतिक सफ़र-

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं।

उन्होंने साल 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट पर जीत हासिल की थी।

उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

अंगद सिंह का राजनीतिक सफर-

बात करें अगर अंगद सिंह की तो उन्होंने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते।

विधायक अंगद स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक बने थे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका ने इंदिरा के बेलछी दौरे की याद ताजा कर दी

यह भी पढ़ें: सोनभद्र जाने से रोकी गईं प्रियंका गांधी,कांग्रेस कार्यकताओं संग धरने पर बैठीं

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More